बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, निज संवाददाता जिले की चारों तहसीलों में खारिज दाखिल के कुल 6585 मामले विचाराधीन हैं। इनमें सबसे अधिक 2961 मामले हर्रैया तहसील में लंबित हैं। इसके अलावा बस्ती सदर में 2454, भानपुर में 734 और रुधौली तहसील में 436 मामले पेंडिंग चल रहे हैं। काफी संख्या में मामलों के लंबित रहने से किसानों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, खारिज दाखिल के मामलों के निस्तारण के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित है। अविवादित मामलों का निस्तारण 45 दिनों के भीतर और विवादित मामलों का 90 दिनों में किया जाना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद अधिकांश प्रकरण समय से नहीं निपट पा रहे हैं। इस मामले में डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा होती है। इसमें गैर विवादित वरासत और खारिज दाखिल क...