गाजीपुर, जनवरी 4 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बरेसर थाना क्षेत्र के खारा गांव में शनिवार की रात विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दे दी। पति जब रात में घर लौटा तो देखकर आवाक हो गया। जानकारी होते ग्रामीण काफी संख्या में मौके पर आ गए। परिजनों में चिखपुकार मच गई। सूचना पाते पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। घटना का कारण किसी बात को लेकर दंपित के बीच कहासुनी हुई थी। खारा गांव निवासी पकंज कुमार शनिवार की रात साढ़े नौ बजे ई- रिक्शा चलाकर घर आया। जैसे ही वह अपने कमरे में गया तो देखा की उसकी 30 वर्षीय पत्नी रीना पंखे से लटक रही थी। जोर- जोर से चिल्लाने लगा। चिखपुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। शव को किसी तरह से उतरवाया। बाद में पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.