मधेपुरा, जनवरी 31 -- आलमनगर एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत रतवारा थाना क्षेत्र के अधिकारियों ने खापुर गांव में नकली खाद में जप्त कर केस दर्ज कराया है। मामले में प्रखंड कृषि कार्यालय में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक सह कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने रतवारा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेदन में बताया गया है कि बीते गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुप्त सूचना मिली कि खापुर वार्ड आठ के गणेश पौद्दार के पुत्र संदीप पौद्दार द्वारा अपने घर परअवैध रुप से उर्वरकों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करने हेतु रतवारा थाना के सहयोग से उक्त तिथि में करीब ढाई बजे छापामारी के लिए संदीप पौद्दार के घर पर पहुंचा। छापामारी के दौरान संदीप पौद्दार का खोजबीन किया गया, लेकिन संदीप पौद्दार अपने घर से फरार मिला। छापामारी दल को देख आस-...