मधुबनी, जनवरी 8 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को गोदभराई रस्म पूरा गिया गया। सीडीपीओ कुमारी रेखा के निर्देशन में सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपने पोषक क्षेत्र में रहे गर्भवती महिलाओं के खान-पान को संतुलित रखने के लिए जागरूक किया। अकौर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 50 एवं 51 तथा 53 पर स्वयं सीडीपीओ उपस्थित रहीं। उन्होने गर्भवती माताओं को संतुलित खान-पान रखने की सलाह दी। पौष्टिक आहार के रूप में हरी सब्जियां, फल एवं अन्य पोषण सामग्री प्रदान की। समय-समय पर टीकाकरण एवं स्वच्छता के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। इस मौके पर एलएस पूनम कुमारी, संजना कुमारी, जय भारती कुमारी, सुरभि प्रिया, समुन कुमारी अन्य ने अपने-अपने सेक्टर में गोदभराई रस्म को पूरा करवायीं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.