पाकुड़, फरवरी 22 -- जिला खनन कार्यालय पाकुड़ की टीम ने बीते शुक्रवार देर रात हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी-मंझलाडीह मुख्य मार्ग पर औचक छापेमारी कर अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की है। इस छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी विनय कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे। छापेमारी अभियान के दौरान हाईवा वाहन संख्या जेएच 16जे 4390 को रोककर जांच की गई. जांच के क्रम में चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान अथवा कागजात नहीं मिले। खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने वाहन को विधिवत जब्त कर हिरणपुर थाना को सुपुर्द कर दिया। साथ ही चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित प्रतिवेदन सौंपा गया। इसको लेकर हिरणपुर थाना में कांड संख्या 11/26 में मामला द...