बलरामपुर, फरवरी 23 -- पचपेड़वा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में रविवार रात पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद ने दु:खद रूप ले लिया। खाने-पीने को लेकर हुए झगड़े में 65 वर्षीय राम लखन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर उनका अपने 40 वर्षीय पुत्र सत्तन उर्फ राजमन से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। परिजनों ने बताया कि घायल राम लखन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए बहराइच भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.