अमरोहा, मई 10 -- डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के बेटे की बारात फतेहपुर अब्बू गांव के बैंक्वेट हाल में ठहरी थी। बारात चढ़त के दौरान घराती और बाराती खाना खा रहे थे। इस दौरान खाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से बेल्टें चलने लगीं। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इससे खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर बिगड़ते हालात संभाले। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...