संवाददाता, फरवरी 15 -- मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में शनिवार को खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। उसे बचाने के प्रयास में सबसे बड़ा भाई भी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी काफी देर तक भाई के शव के पास ही बैठा रहा और चाकू से खून टपकता रहा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। लावड़ में नत्थू सिंह का परिवार रहता है। उनके के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा किरनपाल और उससे छोटे कंवरजीत, जॉनी, अरुण हैं। परिजनों के मुताबिक किरनपाल और कंवरजीत की पत्नी पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही हैं। शनिवार को नत्थू सिंह की पत्नी ओमकली खेत पर गई थी। इस दौरान किरनपाल, तीस वर्षीय जॉनी के साथ बैठकर छत पर खाना खा रहा था। इस बीच सबसे छोटा भाई अरुण उर्फ लीपू शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.