कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत होने वाले आयोजन में पंजाब के लुधियाना शहर से आकर जगजीत ने श्याम नगर की अंकिता के साथ अपना विवाह रचाया। दोनों ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह की रस्में पूरी कीं। उसके बाद दोनों को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ दीक्षा जैन ने आशीर्वाद दिया और 1100 रुपए उपहार स्वरूप भेंट किए। जगजीत ने बताया कि उन दोनों की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया और यहां पर आकर सात जन्मों के बंधन में बन गए। जगजीत ने बताया कि वह जिम ट्रेनर हैं। बायोमेट्रिक के बाद हुए सात फेरे सीएसए के स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे से शादी के लिए जोड़ों और उनके परिजनों ने आना शुरू किया। सबसे पहले सभी के बायोमेट्रिक कराई गई। उसके बाद पंडाल के लिए रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.