रांची, मई 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। हटिया स्वर्णरेखा पुल के पास जायका स्वदेशी प्रतिष्ठान में खाने के बाद पैसा मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार को पीटा। इस बीच उससे पांच हजार रुपए छीन लिए और 10 हजार की रंगदारी भी मांगी। मामले में प्रतिष्ठान के मालिक ओमप्रकाश ने जगन्नाथपुर थाने में रोहित चौधरी, मनीष चौधरी और राजेश चौधरी पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों से खाना के पैसे मांगे तो सभी गाली देने लगे। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। इस बीच गल्ले से पांच हजार छीन लिए। हर महीने रंगदारी देने की मांग की। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.