बागेश्वर, जुलाई 20 -- मंडलसेरा वार्ड के बानरी तोक में खाना बनाते समय एक महिला गश खाकर चूल्हे पर गिर गई। इस हादसे में वह झुलस गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद उन्हें दवा देकर घर भेज दिया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के मंडलसेरा बानरी निवासी 32 वर्षीए आशा कर्मियाल पत्नी सूरज सिंह रविवार को दिन में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय वह चक्कर आने से चूल्हे के ऊपर गिर गई और झुलस गई। महिला के परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार किया गया है। महिला का इलाज कर रहे डॉ. नसीम अहमद ने महिला का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...