हमीरपुर, जनवरी 2 -- भरुआ सुमेरपुर। घर पर खाना बनाने वाली महिला से चार वर्षों तक डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराकर अदालत में बयान दर्ज कराए हैं। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि कस्बे की एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि कस्बा निवासी रविंद्र भारतवंशी ने चार वर्ष पूर्व उसे घर में खाना बनाने के लिए रखा था। उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते थे। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर भारतवंशी ने उसके साथ डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए और चार वर्षों तक शोषण करता रहा है। यह बात जब उसके पति को पता चला तो उसने उसे मारापीटा। तब भारतवंशी ने उसे अपने पास रखने का भरोसा दिया था। लेकिन अब वह पास नहीं रखता है और किसी तरह की मदद नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.