मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुरौल,एक संवाददाता। विद्याझाप गांव में रविवार की रात खाना बनाने के दौरान आग लगने से फौजी अभिषेक मिश्रा (35) और उनकी पत्नी खुशबू कुमारी (32) गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। वहां सोमवार की दोपहर खुशबू कुमारी की मौत हो गई। अभिषेक वर्तमान में लेह लद्दाख में तैनात हैं। वे मां के श्राद्धकर्म में गांव आये हैं। मुखिया विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभिषेक मिश्रा और राजीव मिश्रा दोनों भाई सेना के जवान हैं। दोनों भाई मां के श्राद्धकर्म में गांव आये हैं। खाना बनाने के दौरान गैस पाइप से रिसाव होने लगा। उसके बाद आग लग गई। बचाने के दौरान अभिषेक मिश्रा भी झुलस गए। परिजनों ने दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान खुशबू की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.