बेगुसराय, फरवरी 9 -- बलिया। पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत तुलसीटोला गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग में एक घर जलकर राख हो गया। दमकल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बलिया फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि पहाड़पुर पंचायत के तुलसीटोला गांव स्थित खेत में बने तुलसीटोला निवासी स्व. नरसिंह यादव के पुत्र मुरारी कुमार के फुस के बने घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी थी जिसमें कपड़ा, बर्तन, सूटकेस एवं 3200 रुपए नकद जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...