कटिहार, नवम्बर 30 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार देर रात करीब दस बजे खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड सदस्य फिरोज आलम मौके पर पहुंचे और अंचलाधिकारी तथा दमकल टीम को जानकारी दी, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। वार्ड सदस्य ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक पीड़ित बीबी परवीन खातून के घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अंचल नाजिर कृष्ण मुरारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को डिग्निटी किट और पॉलीथिन शीट उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...