गोड्डा, जनवरी 16 -- गोड्डा। गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बोहरा गांव में गुरुवार को खाना बनाने के क्रम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक वृद्ध महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान बोहरा गांव निवासी अंजू देवी के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि अंजू देवी रोज की तरह अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान किसी कारण चूल्हे से उठी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और उनके कपड़ों में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों ने उन्हे...