मैनपुरी, जून 18 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला देवी में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक महिला और 12 वर्षीय बालिका जलकर घायल हो गई। दोनों घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात 8 बजे की है। ग्राम नगला देवी निवासी सोनेलाल जाटव पुत्र बाबूराम जाटव की गांव में ही एक छोटी सी दुकान है। उसी दुकान में खाना भी बनता है। मंगलवार की रात 8 बजे के करीब उनकी पत्नी 60 वर्षीय देवरानी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी गैस सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आकर देवरानी व उनकी पुत्री रूबी की 12 वर्षीय बेटी सुनैना जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा किशनी अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.