बिजनौर, नवम्बर 11 -- क्षेत्र की एक महिला चूल्हे पर खाना बनाते समय झुलस गई। परिजनों ने महिला को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा निवासी 60 वर्षीय महिला दयावती पत्नी गोपाल चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक उसे दौरा पड़ा और वह चूल्हे में गिर गई। जिस दौरान यह घटना घटी उस समय घर पर कोई नहीं था । महिला के आग में गिरने के कुछ समय बाद महिला के देवर का लड़का उसके घर साइकिल लेने आया था। तभी उसने देखा कि महिला चूल्हे में गिरी हुई है और आग की लपेट निकल रही थी, लड़के ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौक...