रायबरेली, फरवरी 3 -- बछरावां संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव में मंगलवार की सुबह 9 बजे खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के राजामऊ गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कोमल पुत्री राजकुमार मंगलवार को अपने घर में चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी उसने प्रेशर कुकर में कुछ बनाने के लिए चूल्हे पर चढ़ाया।कुछ ही देर में उक्त प्रेशर कुकर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इससे चपेट में आई किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई और उसके हाथ पैर जल गए। अचानक तेज आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए और गंभीर रूप से घायल किशोरी कोमल को एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.