भागलपुर, जनवरी 9 -- शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के टिकलूगंज गांव में गैस सिलेंडर पर खाना बनाने के दौरान कपड़ों में आग लग जाने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता की पहचान विक्की रविदास की पत्नी सुमित्रा देवी (34) के रूप में हुई है। घटना के दौरान अचानक कपड़ों में आग पकड़ने से महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और महिला को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सुमित्रा देवी का कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है और वह लगभग 55 प्रतिशत से अधिक जली हुई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.