कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव में गुरुवार सुबह खाना बनाते वक्त एक महिला आग की चपेट में आ गई। उसे बचाने में पति और बेटी भी झुलस गई। सभी को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सिलेंडर में लीकेज के कारण हुआ। पुनवार गांव की यशोमती पत्नी बृजलाल गुरुवार सुबह घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण उसके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते महिला को आग की लपटों ने घेर लिया। चीख-पुकार सुन पति व बेटी निहारिका बचाने पहुंचीं तो आग बुझाने में यह दोनों भी झुलस गए। अन्य परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद सभी को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत ये रही कि समय रहते सिलेंडर की आग बुझा दी गई थी, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर ...