कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मछौली गांव में हफ्ते भर पहले खाना बनाते वक्त आग से झुलसी महिला की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मछौली निवासी 33 वर्षीय राधा देवी गृहणी थी। तीन दिसंबर की शाम वह अपने घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर महिला झुलस गई थी। परिजनों ने आग बुझाने के बाद महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां मंगलवार की रात उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। परिवार वालों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

हिंदी...