जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर। उलीडीह कुंवर सिंह स्कूल के निकट खाना बनाने के दौरान आग से जली महिला पूजा हेम्ब्रम (22) की इलाज के दौराना एमजीएम अस्पताल में मौत हो गयी। पूजा को इलाज के लिए मंगलवार को भर्ती किया गया था। वह सुबह पांच बजे चूल्हे की आग से जल गयी थी। उसका एक तीन साल का बेटा भी है। बुधवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। वह किस तरह चूल्हे की आग से जली उसका पुलिस पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...