देवघर, अप्रैल 10 -- देवघर, प्रतिनिधि सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के कटौन गांव में खाना बनाने के दौरान 55 वर्षीया महिला झुलस गयी। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया। यहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने मामले की जानकारी ओपी प्रभारी को दे दी। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के अनुसार चिंता देवी नामक महिला सूखे पत्तों से अपने घर में खाना बना रही थी। तभी पास रखे पेट्रोल के डब्बे में आग लग गई। उसे देख महिला आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। देखते-देखते आग साड़ी में लग गई, जिससे बुरी तरह झुलस गई थी। घटना की जानकारी परिजनों को होने के बाद तत्काल चांदन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद देवघर रेफर कर दिया गया। देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। मामले को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.