बागपत, फरवरी 24 -- कस्बे में रविवार को खाना परोसने में देरी को लेकर बारातियों और दुल्हन पक्ष के युवकों के बीच विवाद हो गया, जो संघर्ष में बदल गया। मारपीट में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कस्बे की नाला पार बस्ती में काठा गांव से आई बारात के स्वागत में दुल्हन पक्ष के लोग व्यस्त थे। इसी दौरान खाना परोसने में देरी को लेकर बारातियों और दुल्हन पक्ष के युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। दुल्हन पक्ष के कुछ युवकों ने डंडों से हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन बाराती चोटिल हो गए। संघर्ष के दौरान बाराती उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गहरी चोट आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद बारातियों में अफरातफरी मच गई। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.