रांची, फरवरी 11 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नारो गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी 33 वर्षीय पत्नी मैनू देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति चापा महली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंगलवार की शाम वह टांगरबसली बाजार से घर लौटा था। रात का खाना तैयार नहीं होने के कारण उसका पत्नी से विवाद हुआ और दोनों बिना खाए सो गए। रात लगभग दो बजे जब उसकी नींद खुली तो गुस्से में आकर उसने पास रखे बांस के डंडे से सो रही पत्नी के चेहरे पर कई वार किए, जिससे मैनू देवी की मौके पर मौत हो गई। मृतका के भाई गोपी महली ने मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और मामले की जांच कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.