मथुरा, जनवरी 11 -- थाना कोतवाली के अंतर्गत सौंख रोड पर पंजाबी रसोई के समीप खाना खाने को लेकर पहलवानों के दो गुटों में शुक्रवार रात हाथापाई के साथ ही डंडे चलने लगे। इससे रोड पर अफरातफरी मच गयी। हंगामे से रोड पर जाम जैसी स्थिति हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रव करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शु्क्रवार रात सौंख रोड पर पंजाबी रसोई के सामने अचानक युवकों में हाथापाई के साथ ही जमकर मारपीट होने लगी और डंडे चलने लगे। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी। रोड पर डंडे लेकर युवक दौड़ रहे थे। एक दूसरे पर डंडा बरसा रहे थे। इससे चीखपुकार मच गयी। इस दौरान एक दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिये तो रोड पर जाम जैसे हालात हो गये। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी पुलिस व पीआरवी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस की सायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.