रुडकी, मार्च 21 -- खानपुर में उप जिला अस्पताल बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृती मिल गई है। उप जिला अस्पताल के लिए पहले चरण में 40 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। उम्मीद है अगले महीने तक काम शुरू हो जाएगा। खानपुर में उप जिला अस्पताल बनाने को लेकर स्थानीय विधायक उमेश कुमार ने प्रस्ताव रखा था। विधायक ने बताया कि यह उप जिला अस्पताल खानपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके निर्माण से स्थानीय निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इसमें ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं, प्रसव सेवाएं और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल होंगी। कहा कि स्थानीय निवासियों को अब स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कहा कि संभवत: अगले महीने उप जिला अस्पताल का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.