रुडकी, फरवरी 14 -- खानपुर ब्रह्मपुर के करीब 6 सौ परिवारों को दिसंबर महीने से सस्ते गल्ले का राशन नहीं मिल रहा। गांव में सरकारी राशन की दुकान सस्पेंड है। इसे पास में बाक्करपुर की दुकान से अटैच किया गया है, जबकि दिसंबर महीने का राशन इस्माईलपुर के डीलर को आवंटित कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत डीएसओ से की है। लक्सर ब्लॉक के खानपुर ब्रह्मपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान गांव के मोहन सिंह के नाम पर आवंटित है। पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। प्राथमिक जांच में शिकायत सही मिलने पर विभाग ने दुकान सस्पेंड कर नजदीक के गांव भिक्कमपुर में रोशन देवी की राशन की दुकान से अटैच कर दिया। तब से रोशन देवी ही खानपुर में राशन बांट रही थी। नवंबर में आपूर्ति निरीक्षक ने प्रधान की शिकायत का हवाला देते हुए दुकान भिक्...