सीवान, फरवरी 13 -- सीवान। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से समन्वय कर विभिन्न मध्य व उच्च विद्यालय में सीएचसी के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर के माध्यम से शरीर में खून कि कमी, खानपान की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सभी को हीमोग्लोबिन आयरन फोलिक एसिड आदि की दवाई भी दी गयी। बताया गया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में व्यापक रूप से फैले एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना, समय पर जांच कराना, आवश्यक उपचार व पोषण सलाह उपलब्ध कराना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.