बांदा, जुलाई 7 -- बांदा। संवाददाता जमीन हथियाने के चक्कर में खानदानियों ने मां-बेटे को लाठियां से पीट कर लहूलुहान कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कॉलोनी मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय अर्पणा पत्नी योगेंद्र सिंह रविवार सुबह अपने घर पर बैठी थी, तभी उसका देवर जितेंद्र समेत पांच लोग आए। गाली गलौज करने लगे। अर्पणा ने इसका विरोध किया। इस पर उसके ऊपर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। मां को पिटता देख बेटा 22 वर्षीय ज्ञानेंद्र दौड़ा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। ज्ञानेंद्र बताया कि पिता नशे के आदी हैं। चाचा जितेन्द्र जमीन अपने नाम करवाना चाहते हैं। घर से बाहर निकलने की साजिश रच रहे हैं। इसी के चल...