कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम से भूजल दूषित होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।एनजीटी के निर्देश पर गत 2 दिसंबर को संकलित किए गए 152लोगों के खून के नमूनों की जांच में मानक से अधिक क्रोमियम की मात्रा पाई गई थी। वहीं चार लोगों के खून में मरकरी की मात्रा सामान्य से अधिक मिली। इसे बाद यहां के ग्रामीणों के फिर से खून के नमूने संकलित करने का अभियान आज से शुरू होगा। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में करीब 90 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप रहने से भूजल दूषित हो गया था। इससे इस गांव केसाथ ही इसके मजरों की करीब सात हजार लोगों के स्वास्थ्यपर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसको गंभीरता से लेकर एनजीटी ने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों की सेहत की नियमित निगरानी कराने के निर...