कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम से भूजल दूषित हो चुका है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। एनजीटी के निर्देश पर गत 2 दिसंबर को संकलित किए गए लोगों के खून के नमूनों की जांच में 152 लोगों के रक्त में मानक से अधिक क्रोमियम की मात्रा पाई गई, जबकि चार लोगों के खून में मरकरी की मात्रा सामान्य से अधिक मिली। खानचंद्रपुर रनियां में करीब 90 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप रहने से भूजल दूषित हो गया था। इससे खानचंद्रपुर व उसके मजरों की करीब सात हजार आबादी में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी थी। मामले को गंभीरता से लेकर एनजीटी ने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों की सेहत की निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत 4 नवंबर 2025...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.