शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- शबे-ए-बारात के अवसर पर तिलहर स्थित खानकाह शमसिया की ओर से जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत दो दर्जन से अधिक दिव्यांग लोगों को वस्त्र प्रदान किए गए। यह सहायता सभी धर्मों के दिव्यांग जरूरतमंदों को दी गई। कार्यक्रम में खानकाह शमसिया के इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने कहा कि शबे-बरात के मौके पर जरूरतमंदों की मदद करना भी एक अहम जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से वस्त्र वितरण किया गया। वस्त्र वितरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में चांद साबरी, वकार, शहर इमाम शद्दन मियां, शौकत अली, व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता रवि, मोहम्मद आसिफ फरीदी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...