भागलपुर, अगस्त 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौलानाचक में सूफी हजरत शहबाज मोहम्मद रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय 398वां सालाना उर्स-ए-पाक रविवार से हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। आयोजन की अध्यक्षता सज्जादा हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद शाह मोहम्मद इन्तेखाब आलम शहबाजी कर रहे हैं। पहले दिन मगरिब की नमाज के बाद सैय्यद शाह इन्तेखाब आलम शहबाजी ने खानकाह परिसर में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आस्ताना परिसर में कुरान ख्वानी हुई। वहीं सोमवार को दरगाह शरीफ पर चादरपोशी और जलसा का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...