भागलपुर, दिसम्बर 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खानकाह पीर दमड़िया शाह खलीफाबाग की ओर से शनिवार को ठंड बढ़ने के साथ ही शहर के स्टेशन चौक, स्टेशन परिसर, खलीफाबाग, घंटाघर चौक, तातारपुर चौक, तिलकामाझी चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर आम लोगों को राहत पहुंचाई गई। खानकाह के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि खिदमत-ए-खल्क और इंसानियत की निस्वार्थ सेवा ही खुदा की सच्ची इबादत है। इस्लाम हमें जरूरतमंदों की मदद करने और समाज के कमजोर वर्ग का सहारा बनने की सीख देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...