उरई, फरवरी 12 -- कालपी। दरगाह खानकाह मुहम्मदिया कालपी के प्रबंध कमेटी के सेकेट्री सैयद सिबतैन मियां कादरी की मौजूदगी में कोतवाली कालपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के साथ ही 376 वें तीन दिवसीय सालाना उर्स का धूमधाम से शुभारम्भ हो गया। दरगाह परिसर में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक के अलावा, इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पुत्तूलाल, महामंत्री अमित यादव, संरक्षक प्रकाश नारायण द्विवेदी, अरबिंद राठौर, रेहान रजा, रहमान खान समेत भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष व सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि तीन दिवसीय उर्स आलिया मुहम्मदिया के अवसर पर 13 फरवरी को दोपहर दो बजे से जुलूस ए मोहम्मदी नगर की सड़कों से नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.