जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। माह-ए-रमज़ान के मुकद्दस अवसर पर कपाली रोड स्थित करीम सिटी कॉलेज के समीप खानकाह इसरारिया में तरावीह में कुरआन का पाठ खत्म हुआ। बीते लगभग 32 वर्षों से यहां नियमित रूप से तरावीह का आयोजन होता आ रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में अकीदतमंद इसमें शामिल होते हैं। इस वर्ष खानकाह इसरारिया के संस्थापक मोहम्मद एजाज उमराह के सिलसिले में बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में तरावीह के आयोजन की जिम्मेदारी मोहम्मद जमील, मोहम्मद सालेह पप्पू, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद जहांगीर और नुरुल हक ने संभाली। सभी ने मिलकर बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किया। तरावीह की इमामत बिहार विद्युत विभाग पटना में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हाफिज मोहम्मद मिन्हाजुल आरफीन ने की। उन्होंने विशेष अवकाश लेकर यहां कुरआन पाक की मुकम्मल तिलावत सुनाई। तरावीह में उनक...