उन्नाव, सितम्बर 11 -- बांगरमऊ। सपा नेताओं ने खाद की कालाबाजारी होने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर पहुंच गुरुवार दोपहर विरोध जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। खाद व कीटनाशक दवाएं की आपूर्ति के लिए मांग उठाई गई तथा सरकार की आलोचना करते हुए जनहित में आवाज बुलंद की गई। साथ ही मांग पूरी न होने की दशा में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामपाल कुशवाहा व सपा नेता शशांक शेखर शुक्ल के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल दल बल के साथ दोपहर बांगरमऊ तहसील पहुंचा तथा खाद व कीटनाशक दवाओं की कालाबाजारी होने की बात कहते हुए सत्ताधारी पार्टी के विरुद्ध नारेबाजी की। विरोध जताने के साथ ही एसडीएम नवीन चंद को ज्ञापन देकर किसान हित में खाद व कीटनाशक आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि खाद की स्थित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.