शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- कलान नगर पंचायत के वार्ड 13 शिवधाम नगर निवासी खाद व्यापारी अशोक गुप्ता हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह सीने में अचानक दर्द हुआ। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही अशोक की मौत हो गई। अशोक के निधन पत्नी अनीता का हाल बेहाल है।वहीं व्यापारी की मौत की खबर नगर में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। चेयरमैन हरनारायण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सुनील दद्ददा, देवेन्द्र जौंरा, रामेन्द्र गुप्ता, सुधाकर गुप्ता, अरविंद बसंती, वीके गुप्ता आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...