इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा, संवाददाता। भरथना कस्बे के खाद व्यापारी का अपहरण कर लिया। वह दो दिन से लापता था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके तलाश की। सर्विलांस से जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसको बलरामपुर जिले से बरामद किया है। वह घायल अवस्था में और बोलने की स्थिति में नही है। उसका घायल अवस्था में एक फोटो उसके स्टेटस पर लगा मिलां। पुलिस छानबीन कर रही है। भरथना ब्रह्म नगर मोहल्ले का रहने वाला खाद का काम करने वाला 33 वर्षीय मनीष कुमार 28 जून की सुबह आठ बजे घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर मां शीला देवी ने उसे फोन किया तो स्विच ऑफ हो गया। जसवंतनगर छिमारा रोड पर रहने वाले राजीव कुमार ने बताया मनीष उनका साला है। मनीष के गायब होने के बाद उनके परिवार के लोगों के पास मैसेज आए कि वह मनीष को तलाश नहीं करें, मनीष के ऊपर कंपनी के रुपये हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.