फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- जाफरगंज। सहकारी समितियों के अध्यक्षों समेत प्रभावशाली लोगों के दखल ने खाद वितरण व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। साधन सहकारी समिति सुल्तानगढ़ में खाद वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा काटा। बवाल पर सचिव ने समिति में ताला डाल दिया, इस पर महिलाओं ने भी अपना ताला बंद कर हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवा कर वितरण कराया। सिर्फ 25 किसान को खाद मिल सकी, बाकी मायूस हो सिस्टम को कोसते हुए वापस लौट गए। खजुहा ब्लाक के ग्राम पंचायत सुल्तानगढ़ स्थित साधन सहकारी समिति में करीब दो सौ बोरी खाद पहुंची थी। सोमवार को खाद वितरित की गई। खाद से वंचित रह गए किसान मंगलवार को समिति पहुंचे और वितरण में भेदभाव का आरोप लगा कर हंगामा काटा। आरोप था कि सोमवार को समिति के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के दखल में चहेतो...