फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- खाद वितरण केंद्र पर दबंग ने आकर सचिव और उसके साथी के साथ अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए खाद वितरण को रुकवा दिया। दबंग चाहता है कि उसको मनमाने तरीके से हर बार खाद मिलता रहे। किसानों के प्रपत्रों और रजिस्ट्ररों को फेंक कर खाद बिक्री के रुपयों को ले जाने की कोशिश की। अब सचिव को अलग अलग नम्बरों से वाट्सअप पर धमकी भरे मैसेज, ओडियो भेजे जा रहे हैं। सचिव ने तीन दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जसराना में त्रिवेंद्र कुमार सचिव बीपैक्स थानूमई कटेना हर्षा विकास खंड हाथबंत ने मुकदमा दर्ज कराया है कि अपराधी किस्म के दबंग लोग केंद्र पर खाद वितरण में बाधा उत्पन्न करते हैं। गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। सचिव ने बताया कि वह अपने सहयोगी कर्मचारी सुशील कुमार ...