गोरखपुर, दिसम्बर 27 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के नई बाजार पुलिस चौकी के करमा चौराहे पर स्थित वन स्टाप शाप एग्री जक्सन नाम से खाद बीज की दुकान में शुक्रवार की रात 12:30 बजे अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया। दुकानदार दीपनरायन ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनका गांव कटसिकरा में है। करमा चौराहे पर खाद बीज की दुकान है। वह शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गये। शनिवार की सुबह अगल-बगल के दुकानदार फोन करके आग लगने की सूचना दिए। जाकर दुकान खोला तो देखा कि आग लगाया गया है। आग लगने से दुकान में रखा रजिस्टर, काउन्टर, ई-पास मशीन, इलेक्ट्रिक तौल मशीन, खाद, दवा, बीज आदि जलकर राख हो गया। झंगहा पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.