हमीरपुर, दिसम्बर 2 -- राठ, संवाददाता। खाद न मिलने से भड़के किसानों ने रामलीला मैदान के पास सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। किसान बिना खाद लिए ही मायूस होकर लौट गए। रामलीला मैदान स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में सोमवार सुबह खाद लेने वाले किसानों की भीड़ लग गई। भीड़ अधिक होने से अफरातफरी मच गई। खाद न मिलने पर महिला और पुरुष किसानों ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगाते हुए खाद की मांग करते हुए हंगामा काटा। बताया जाता है कि शनिवार के दिन किसानों को बांटे गए टोकन पर ही खाद दी जा रही है। किसानों ने बताया कि केंद्र प्रभारी की लापरवाही से वह परेशान हो रहे हैं। अपने चाहेतों को खाद दी जा रही है। औंता गांव के सर्वेश, दीवानपुरा मोहल्ला निवासी संतोषी, बहपुर गांव की सोनम, राम देवी ने आरोप लगाया ...