रुडकी, मई 1 -- बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल के बाद किसानों को खाद मिलनी बंद हो गई है। इसके चलते किसानों को गन्ना बुवाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला सहायक निबंधक का कहना है कि जल्द ही किसानों को खाद वितरीत किया जाएगा। वेतन और तबादलों को लेकर बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी दो दिनों के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसान राजवीर सिंह, यशवीर सिंह, राजपाल तथा चौधरी बिरम सिंह आदि ने बताया कि इस समय खेतों में गन्नें की बुवाई चल रही है, जिसमें डाई खाद और अन्य दवाईयों की जरूरत पड़ती है। जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह का कहना है कि कर्मचारियों ने दो दिनों की हड़ताल की घोषणा की है। इसके बाद अगर कर्मचारी हड़ताल जारी रखते हैं तो अन्य कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.