गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- मरदह। स्थानीय ब्लाक के सहकारी समिति बेलसड़ी पर सोमवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुटी रही, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण मात्र 48 बोरी खाद का ही वितरण हो सका। इसके बाद वितरण बंद कर दिया गया, जिससे दर्जनों किसान निराश होकर बिना खाद लिए वापस लौट गए। किसानों विक्रमा, सुभाष, धर्मवीर, महादेव, बालकिशुन, सविता देवी, शिवमूरत चौहान, राजू राम, रामप्रवेश, परशुराम, गिरजा, अंबिका, सुब्बच्चन सहित अन्य किसानों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से भोर में ही समिति पर पहुंचकर पूरे दिन इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शाम को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि निजी दुकानों पर यूरिया महंगे दामों पर बिक रहा है, इसलिए वे मजबूरी में सस्ते दर पर खाद लेने के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं।

हिंदी हिन्...