अररिया, दिसम्बर 16 -- जोकीहाट, एक संवाददाता जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह सोमवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पहले उन्होंने तुर्केली चौक पर जांच की। इसके बाद चरघरिया चौक स्थित चार उर्वरक दुकानों की निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक का वितरण पंजी व स्टाक पंजी आदि की जांच की। डीएओ ने बताया कि दुकानों से पोटाश के नमूने लिए गए हैं। जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। गडबड़ी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई होगी। उन्होंने खाद गोदाम पहुंचकर बोरी की स्टाक पंजी से मिलान भी किया। डीएओ ने बताया कि सभी उर्वरक दुकानों में स्टाक प्राइस बोर्ड, उर्वरक संबंधित टाल फ्री नंबर 0612-2233555 लटका रहना अनिवार्य है। उर्वरक संबंधित किसी भी शिकायत पर उक्त नंबर पर उपभोक्ता या किसान काल कर सकते हैं। ...