गढ़वा, अगस्त 21 -- कांडी, प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ राकेश सहाय ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित लगभग आधा दर्जन खाद बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ ने कहा कि किसानों के द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि खाद दुकानदार अधिक कीमत लेकर किसानों को यूरिया खाद दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिली। बीडीओ ने कहा कि सरकार ने यूरिया खाद की कीमत 266 रुपया निर्धारित कर रखी है लेकिन प्रखंड के खाद विक्रेता 700 से लेकर 1000 तक कीमत लेकर बिक्री कर रहे हैं। उसका आर्थिक बोझ किसानों के ऊपर पड़ रहा है। खाद विक्रेता एक बैग यूरिया के साथ एक बाल्टी जाइम भी जबरदस्ती किसानों के ऊपर थोप रहे हैं। बीडीओ राकेश सहाय ने अयांश बीज भंडार, सत्यम खाद भंडार, भगवती बीज भंडार, किसान बीज भंडार व आयुष बीज भंडार में औचक निरीक्षण किया। आयुष बीज भंडार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.