भागलपुर, दिसम्बर 26 -- प्रखंड के विभिन्न जगहों पर खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी की सूचना पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमन कुमार एवं नोडल कृषि समन्वयक राहुल प्रियरंजन आदि ने कई दुकानों की जांच पड़ताल की। साथ ही उपस्थित किसानों को निर्धारित दर की जानकारी दी और जागरूक किया। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मां तारा इंटरप्राइजेज प्यालापुर, तिवारी ट्रेडर्स मानिकपुर तथा श्रीराम ट्रेडर्स आदि में स्वयं उपस्थित होकर 266 रुपये 50 पैसे में खाद का वितरण सैकड़ों किसानों को कराया गया। राजगांव आदि में भी दुकानों की जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...